Man Hand writing Job Vacancy with black marker on visual screen. Isolated on background. Business, technology, internet concept. Stock Photo
अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कुल 183 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी का इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा.
रिक्त पदों की संख्या
नर्सिंग ऑफिसर के 33, स्टाफ नर्स के 3, आया बाई के 10, लैब तकनीशियन के 12, एएनएम के 21, क्लीनर के 3, सेनेटरी अटेंडेंट के 1, ब्लॉक डाटा मैनेजर – 2 सहित कुल 183 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर और स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. क्लीनर पद के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास और सेनेटरी अटेंडेंट के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. वहीं ब्लॉक डाटा मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा
इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं चिकित्सकीय पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 24 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 14 दिसंबर 2021
ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर जाएं.
2.होम पर दिए गए NOTICES सेक्शन में जाएं और Recruitment के लिंक पर क्लिक करें.

4.नोटिफिकेशन के साथ जारी आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर भरें.
5.भरे गए आवेदन फॉर्म कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायपुर के पते पर स्पीड पोस्ट करें.
6.आवेदन फॉर्म 14 दिसंबर शाम 5.30 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे.

