सारंगढ़ के वार्ड क्र. 4 में सिद्धि विनायक पैथोलॉजी लैब के द्वारा किया गया एक दिवसीय नि:शुल्क हिमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन…
जनसेवा ही हमारा कर्तव्य…कृष्णा सिंह राजपुत

सारंगढ़/ नगरपालिका सारंगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 4 कुशलनगर स्थित पटेल विला में सारंगढ़ के सिद्धि विनायक पैथोलॉजी लैब के द्वारा। एक दिवसीय नि:शुल्क ब्लड ग्रुप व हिमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अर्ध शासकिय संस्था में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र छात्राओं का निशुल्क ब्लड सैंपल लिया गया।
सिद्धि विनायक पैथोलॉजी लैब के संचालक कृष्णा सिंह राजपुत लॉकडाउन के समय से ही आम लोगों तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लॉक डाउन के समय जब पूरा देश बंद था और बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा था, सारंगढ़ में भी आम जनता से लेकर पूरे क्षेत्र के लोग कोरोना की वजह से घर में बैठे थे और उनके पास कोई रोजी रोटी के साधन नहीं था यहां तक कि लोगों के घरों में खाने तक के लाले पड़ गए थे ऐसे समय में सारंगढ़ के युवा कृष्णा अपने साथियों के साथ अपने क्षेत्र में जा जाकर गरीब लोगों तक भोजन से लेकर दैनिक जीवन की जरूरत की सामाग्री पहुंचा रहे थे।
जनसेवा ही हमारा कर्तव्य…कृष्णा सिंह राजपुत
कृष्णा सिंह राजपुत ने बताया कि उन्होंने “जनसेवा ही हमारा कर्तव्य” के उद्देश्य से अपने क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने की हर संभव कोशिश किया है और हम यह सेवा कार्य आगे भी जारी रखेंगे।
लॉकडाउन के दौरान अपनी लैब के माध्यम से कम दरों पर कोरोना से लेकर अन्य जांच के लिए घर पहुंच सेवाएं भी दी तथा सारंगढ़ क्षेत्र के वार्डों में नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित कर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।

