नई दिल्ली. नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. कोल इंडिया और अनुषंगी कंपनियों में 1750 कोयला कर्मियों को अधिकारी बनाने के लिए जल्दी वैकेंसी जारी की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्तमान में नॉन-एग्जीक्यूटिव को एग्जीक्यूटिव पद पर प्रमोशन के लिए इंटरव्यू चल रहा है. 1500 कोयला कर्मियों को प्रमोशन देकर अधिकारी बनाना है. इसके बाद 1750 पदों पर नई भर्ती जल्द जारी की जाएगी. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.
आपको बता दें कि कोल इंडिया मेंअधिकारी पद पर प्रमोशन का मामला 2012 से ही कोर्ट में अटका है. वहीं, अब कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिसका इंटरव्यू इस समय चल रहा है. इसका रिजल्ट दिसंबर में जारी किया जाएगा.
गौरतलब है कि कोल इंडिया और अनुषंगी कंपनियों द्वारा हर वर्ष हजारों पदों पर भर्तियां की जाती हैं. कुछ पदों पर अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर तो कुछ पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाता है. 

