ब्लड शुगर को औंधे मुंह गिरा देगा पीले रंग का दानेदार हर्ब्स, पीले रंग का दानेदार बीज होता है. इसी से पाउडर बनता है जो सब्जियों में डाला जाता है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मेथी में कई तरह के औषधीय गुण पाया जाता है. हजारों साल से भारत और चीन में इसका कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है. मेथी के दानों में कई तरह के विटामिंस, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. मेथी के दाने हेल्दी एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं. इसके अलावा यह स्किन और बालों के ग्रोथ को प्रोत्साहित करते हैं. मेथी में मौजूद फ्लेवनॉयड फ्री रेडिकल्स से बचाती है जिसके कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर से बचाव होता है. एक अध्ययन में पाया गया है कि खाना खाने से पहले अगर मेथी के कुछ दानों का सेवन कर लें तो टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों में ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगी. मेथी के दाने पाचन शक्ति को भी मजबूत करते हैं जिसके कारण कब्ज जैसी परेशानी नहीं होती.मेथी के ज्यादा सेवन से होती है ये बीमारियां
इतना फायदेमंद होने के बावजूद मेथी का ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि मेथी का कितना सेवन फायदेमंद है और कितना सेवन नुकसानदेह है. डॉ. एलीन कैंडे कहती हैं कि हमें मेथी के दानों का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए. हालांकि इसकी कितनी मात्रा सही डोज है, यह हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है. मेथी के दाने ले रहे हैं या मेथी के पाउडर या मेथी के पत्ते, डोज इस बात पर भी निर्भर करता है. वैसे अगर व्यक्ति स्वस्थ्य है तो वह 8 से 10 ग्राम मेथी के दाने या इसके पाउडर को ले सकता है. इससे ज्यादा मेथी नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आपने ज्यादा मेथी का सेवन कर लिया तो इससे आपको पेट संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. मेथी के दाने का ज्यादा सेवन करने से डायरिया, गैस और ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है. बहुत अधिक मात्रा में मेथी लेने से ब्लड शुगर बहुत नीचे आ जाएगी जो और ज्यादा परेशानी का सबब है. जिन लोगों को हरी मटर, सोयाबींस से एलर्जी है, उन्हें मेथी के दाने से भी एलर्जी होगी. कुछ लोगों में लिवर से संबंधित परेशानी भी हो सकती है.

