मिलिए दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी से, पलभर में सुला सकता है मौत की नींद ! डायनासोर से भी होती तुलनाइसका नाम कैसोवेरी है. ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी अफ्रीका के देशों में पाया जाने वाला यह परिंदा देखने में तो आपको शुतुरमुर्ग जैसा दिखेगा पर वजन में उससे काफी भारी है. मादा कैसोवेरी का औसत वजन 59 किलो और नर कैसोवेरी का वजन 34 किलो तक हो सकता है. वैसे तो सभी पक्षी डायनासोर के वंशज माने जाते हैं, पर रहस्यमय कैसोवरी को अन्य पक्षियों की तुलना में प्राचीन डायनासोर के ज्यादा करीब माना जाता है. इनके सिर के ऊपर एक हेलमेट जैसी संरचना होती है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह कई डायनासोरों के पास थी. इसीलिए इसे मिनी डायनासोर भी कहा जाता है.छुरे की तरह नुकीले पंजे
अक्सर यह अपने परिवार के साथ रहना पसंद करता है और किसी पर हमला नहीं करता. पर अगर इसे उकसाया जाए तो यह जान भी ले सकता है. इनके पैरों के अंगूठों में अंदर की तरफ छुरे जैसा नख होता है जिससे यह किसी इंसान का पेट तक चीर सकता है. आक्रामक होने पर यह दुश्मन पर सीधे अपने पंजों से ही हमला करता है. इसीलिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी सबसे खतरनाक पक्षी के रूप में दर्ज है. कैसोवेरी को बहुत अच्छे तरीके से तैरना आता है और ये मछली खाते हैं. इन्हें ज्यादातर पानी के आस-पास रहना ही पसंद होता है.इसके बावजूद पुराने जमाने में लोग इसे मांस और पंखों के लिए इसे पाला करते थे. कुछ दिनों पहले आई एक स्टडी से पता चला कि इंसानों ने कैसोवरी का पालन-पोषण 18 हजार पहले शुरू कर दिया था. नर घोंसला लावारिस नहीं छोड़ते, इसलिए अंडों की रक्षा करते समय वे ज्यादा भोजन नहीं करते. लिहाजा शिकारियों के लिए उनका शिकार करना आसान होता है.

