मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए नियमित करें प्राणायाम, जानें अभ्यास का सही तरीका, होंगे कई लाभप्राणायाम के लाभ के लिए नियमित रूप से अभ्यास करना जरूरी है.
अभ्यास के दौरान अपनी आती-जाती सांसों पर ध्यान केंद्रित करें.शरीर को करें स्ट्रेच
आप जिस भी आसन में बैठ सकते हैं, पद्मासन आदि में बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों की उंगलियों को इंटरलॉक कर ऊपर उठाते हुए शरीर को स्ट्रेच करें. गहरी सांस लेकर इसी तरह होल्ड करें. फिर शरीर को ढीला करते हुए हाथों को नीचे करें और ध्यान की मुद्रा बनाएं.ध्यान करें
अब गहरी सांस लें और आंखों को बंद कर आती जाती सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. ‘ओम’ शब्द का उच्चारण करें और प्रार्थना कर सकते हैं. इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार कुछ सूक्ष्मयाम करें.इस तरह करें अभ्यास
मैट पर बैठ जाएं और कमर गर्दन सीधी रखते हुए गहरी सांस लें और दोनों हाथों को ऊपर उठाएं. अब धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाएं और एक्हेल करें. ऐसा आप 10 बार कर सकते हैं. सहजता के साथ इस अभ्यास को करें. अब रिलैक्स करें.अब इन्हेल करते हुए दोनों हाथों की पीछे की तरफ स्ट्रेच करें. गर्दन को थोड़ा उठा सकते हैं. अब एक्हेल करें और दोनों हाथों को एक दूसरे से जोड़ते हुए आगे लाएं. साथ में गर्दन को भी सामने की ओर झुकाते हुए रिलैक्स करें. ऐसा आप 10 बार करें. ध्यान रहें कि यह अभ्यास धीमी गति से करें.अब आप अपने अपने मैट पर पेट के बल लेट जाएं और हाथों को फोल्डकर हथेलियों को चेहरे के नीचे रहें. चेहरे को रिलैक्स कर हाथों पर रखकर लें. आपके पैर दोनों तरफ खुले होंगे. अपना पूरा ध्यान कमर के निचले भाग पर रखें. रिलैक्स करें.अब मैट पर पद्मासन में बैठें, ध्यान की मुद्रा बनाएं, आंखों को बंद रखें, स्वांस भरें, कुछ देर होल्ड करें और फिर रोक लें. ऐसा आप 5-5 की काउंटिंग में ब्रीद इन, होल्ड, ब्रीद आउट करें.

