जिला साहू संघ महासमुंद की ऐतिहासिक पहल
शिक्षक दिवस पर 280 शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
महासमुंद। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा कर्मा सदन, महासमुंद में समाज के शिक्षकों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के 280 शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा आयोजित यह आयोजन समाज के शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं उनके योगदान को रेखांकित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू तथा सभाध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू सहित जिला साहू संघ महासमुंद के अध्यक्ष एवं मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों के चेहरों पर खुशी एवं गर्व का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के आधार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला साहू संघ के अध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं जीवन-दृष्टि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। शिक्षक स्वयं ज्ञान का प्रकाश बनकर विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशित करते हैं। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। ऐसे समय में शिक्षक समाज के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करना है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा, ज्ञान, संस्कार एवं शिक्षक धर्म के प्रति समाज के सम्मान का प्रतीक है। शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि उन सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से पीढ़ियों के भविष्य को दिशा दी है।

सेवानिवृत्त शिक्षकों का योगदान भी स्मरणीय
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों का अनुभव, मार्गदर्शन एवं सामाजिक योगदान समाज के लिए अमूल्य है। उन्होंने अपने सेवाकाल में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान कर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सम्मान नई पीढ़ी के शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री नंदकुमार साहू, डाक्टर तरुण साहू,डाक्टर देवेंद्र साहू,राजेश साहू,आत्माराम साहू,पवन साहू,नोहर साहू,केवल साहू,अशोक साहू,देवेंद्र साहू श्रीमती खेमिन साहू, डोलमणी साहू,आकाशकरण साहू, आशीष साहू, टीकम साहू ,सी एल साहू एवं सभी आयोजक टीम मंडल का प्रमुख योगदान रहा।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में श्री जितेन्द्र कुमार साहू, श्री देवेंद्र साहू, श्री द्वारिका साहू, श्री भोज साहू, श्री मनोहर साहू, श्री कैलाश साहू, श्री ईश्वरी साहू, श्री मानिक साहू, श्री लक्ष्मण साहू, श्री कोमल साहू, श्री ईश्वर साहू, श्री मोहन साहू, श्री ललित साहू, श्री राधेश्याम साहू, श्री कार्तिक राम साहू ,शंकर साहू, मुकेश साहू,श्रीमती मोनिका साहू,श्रीमती क्रांति साहू,श्रीमती खुमलता साहू,श्रीमती गोमेश्वरी, साहू, श्रीमती पूर्णिमा साहू श्रीमती नेहा साहू,श्रीमती पुष्पा साहू,श्रीमती वासना साहू सहित समाज के अनेक शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल रहे।
सामाजिक समरसता और शिक्षा को बढ़ावा देने वाला आयोजन
शिक्षक सम्मान समारोह ने समाज में शिक्षा के महत्व एवं शिक्षकों की भूमिका को लेकर सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं समाजजनों ने जिला साहू संघ महासमुंद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के शिक्षकों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना निश्चित रूप से गौरवपूर्ण कार्य है। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता, समरसता एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूत करते हैं।
समारोह के अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए साहू संघ अध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू सहित जिला साहू संघ महासमुंद की पूरी टीम के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षक, शिक्षा और संस्कार के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
जिला साहू संघ महासमुंद का यह शिक्षक सम्मान समारोह समाज में शिक्षा के महत्व को स्थापित करने तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को नई ऊंचाई देने वाली एक यादगार एवं ऐतिहासिक पहल के रूप में सदैव स्मरण किया जाएगा।

