” सहायक शिक्षको की होली रहेंगी बेरंग, अंतिम बजट भी शिक्षको के लिए निराशाजनक ”
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज अंतिम बजट पेश किया गया। सहायक शिक्षक फेडरेशन के कोषाध्यक्ष छोटेलाल साहू, जिला अध्यक्ष हेमकुमार साहू ने सयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा की बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिये बजट बहुत निराशाजनक रहा भूपेश सरकार ने सत्ता मेंआने के बाद कहा था पहला बजट किसानों का आने वाला बजट कर्मचारियों का ओ आज सिर्फ जुमला ही रहा सहायक शिक्षक विगत चार सालों से लगातार अपनी एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करने के लिए संघर्षरत हैं, बार बार मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री विभाग के आला अधिकारियों से लगातार अपनी मांगों के लिए ज्ञापन पत्राचार करते हैं मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलता रहा अगले बजट पर वेतन विसंगति दूर कर दी जायेगी, लेकिन आज सरकार ने अपनी अंतिम बजट में भी कही कोई उल्लेख नहीं किया सहायक शिक्षकों ने टकटकी लगाए देखते रहे फिर इस बार छले गए सहायक शिक्षक बजट देखकर शिक्षक मायूस लगे होली फीकी रहेंगी।सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में कहा था की हमारी सरकार बनती हैं तो सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर कर दी जायेगी।लेकिन बजट देखकर बहुत निराश हुए।

