जानें, किस चीज का जूस है बॉडी के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद और कौन है खीरा बसबसे अच्छा जूस वेजिटेबल जूस- सब्जियों का जूस सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है. इसे बनाना भी बहुत आसान होता है. टमाटर जूस में पाया जाने वाला लाइकोपीन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है. वहीं चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है. हालांकि कच्ची सब्जियों की तुलना में इनके जूस में फाइबर थोड़ा कम होता है. फ्रूट जूस भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं. इनमें शुगर और कैलोरी कम होती है.
अनार का जूस- अगर आपको हर दिन एक ग्लास जूस पीना है तो ऐसा जूस पिएं जिसमें आपको पोषक तत्व ज्यादा से ज्यादा मिलें. अनार का जूस इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. शुगर और कैलोरी होने के बावजूद इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. अनार के जूस में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट ग्रीन टी से भी ज्यादा असरदार माना जाता है.लाल अंगूर का जूस- सीमित मात्रा में रेड वाइन दिल के लिए अच्छी मानी जाती है. लाल अंगूर का जूस भी शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद है. इसमें फ्लेवोनॉयड्स और रेस्वेराट्रोल होता है. ये जूस लाल अंगूर के बीज, छिलके और पल्प से बनता है.संतरे का जूस- संतरे का जूस विटामिन C से भरपूर होता है. कुछ पैक्ड ऑरेंज जूस में कैल्शियम और विटामिन D भी होते हैं जो हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं. घर पर बनाए गए संतरे के जूस में आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं होता है और इसमें अंगूर से भी कम कैलोरी होती है. साबुत फल ज्यादा फायदेमंद- डाइटिशियन्स का कहना है कि बहुत सारे फलों के जूस से बेहतर फल खाना होता है. इसके पल्प और छिलके से आपको पूरा फाइबर मिलता है. इससे जल्दी भूख नहीं लगती और शरीर को भी सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं.करौंदे का जूस- करौंदे के जूस में खूब सारा विटामिन C होता है जो इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी होता है. करौंदे के जूस में बिना कुछ मीठा मिलाकर पीने से यूरीनल ट्रैक्ट इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं.

