15 मार्च को मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर के रायपुर राजधानी में एक लाख की संख्या में विधानसभा घेराव हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ जिले की बैठक आहूत की गई जिसमें मैं बिलासपुर संभाग प्रभारी के रूप में उपस्थित रहा साथ ही रायगढ़ जिले से हजारों की संख्या में रायपुर राजधानी आने के लिए संकल्प एवं भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने एवं 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्प लेकर के हम आगे बढ़े एवं रायगढ़ के युवा शक्तियों ने ठाना है इस वर्ष हम रायगढ़ जिले के सभी चारों विधानसभा सीट जीतकर लाएंगे एवं भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिए। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के संघर्ष के पर्याय एवं आंदोलन जीवी प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य श्री जगन्नाथ पाणीग्रही जी, गुरुपाल भल्ला जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री विनायक पटनायक जी, जिला प्रभारी श्री सन्नी केशरी जी, सह प्रभारी द्वय अरविंद भगत जी, आलोक जी, जिला महामंत्री द्वय प्रवीण द्विवेदी जी, सूरज शर्मा जी समेत समस्त प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।


