कार्यालय कलेक्टर समग्र शिक्षा (प्रारंभिक), जिला बस्तर, जगदलपुर द्वारा जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहयोग से “ज्ञानदीप (बुनियादी साक्षरता कार्यक्रम) के सफल क्रियान्वयन हेतु 02 पदो पर (जिला समन्वयक – 01 पद एवं डाटा एनालिसिस कम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर – 01 पद) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक दिनांक 14/12/2022 को प्रातः 10:30 बजे से स्थल जिला पंचायत बस्तर जिला बस्तर के सभा कक्ष में वाक इन इंटरव्यू (Walk In Interview) आयोजित किया जा रहा है।
पदों के नाम –
- जिला समन्वयक
- डाटा एनालिसिस कम डाटा एन्ट्री ऑपरेटर
पदों की संख्या – 02 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर समग्र शिक्षा (प्रारंभिक), जिला बस्तर, जगदलपुर
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 30-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14-12-2022
PDF FILE :-
1.जिला समन्वयक पद हेतु योग्याता, अनुभव एवं पात्रता:–
- एम.एस.डब्ल्यू / एम.ए/बी.एड. मान्यता प्राप्त बोर्ड एवं वि.वि. से 60 प्रतिशत से उत्तीर्ण अनिवार्य है।
- कम्प्यूटर का ज्ञान (PGDCA/DCA) मान्यता प्राप्त बोर्ड एवं वि.वि. से उत्तीर्ण अनिवार्य है।
- हिन्दी, अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य है। एवं स्थानीय बोली का ज्ञान होना वांछनीय है।
- शासकीय एवं पंजिकृत अशासकीय पंजीकृत संस्था में शिक्षा के क्षेत्र में 02 से 03 वर्षो का कार्य करने का अनुभव अनिवार्य है।
- लिखित एवं मौखिक संचार कौशल (रिपोर्ट राइटिंग एवं प्रस्तुतिकरण) अनिवार्य है।
- नई शिक्षा नीति / निपुण भारत एवं FIN से संबंधित पूर्ण जानकारी हो।
2.डाटा एवं डॉक्यूमेंटेशन समन्वयक पद हेतु योग्याता, अनुभव एवं पात्रता:–
- मान्यता प्राप्त वि.वि. से किसी भी विषय में स्नातक, 55 प्रतिशत से उत्तीर्ण अनिवार्य है।
- कम्प्यूटर का ज्ञान (PGDCA/DCA) मान्यता प्राप्त बोर्ड एवं वि.वि. से उत्तीर्ण अनिवार्य है।
- हिन्दी, अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य एवं स्थानीय बोली का ज्ञान वांछनीय है।
- डाटा एन्ट्री एवं ऑफिस कार्य का अनुभव को अनिवार्य प्राथमिकता दी जवेगी।
- मान्यता प्राप्त वि.वि. से हिन्दी / अंग्रेजी मुद्रलेखन 8000 डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
आयु सीमा:–
आवेदक की उम्र 01 जुलाई 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना दिनांक 01 जुलाई 2022 की स्थिति में की जावेगी। अधिकतम आयु 40 वर्ष।
वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन दिनांक 14/12/2022 दिन सोमवार को पूर्वान्ह 10:30 बजे से स्थल जिला पंचायत बस्तर जिला बस्तर के सभा कक्ष में आयोजित है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संलग्न निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर मूल प्रमाण पत्र व अभिलेख तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय में वॉक इन इन्टरव्यू स्थल में उपस्थित होवें।

