कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी रायपुर (छ.ग.) द्वारा कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी रायपुर के अधीन राष्ट्रीय आयुष मिशन अन्तर्गत संचालित 02 योगा वेलनेस सेन्टर्स में योग सहायक (संविदा) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 12.12.2022 समय सायंकाल 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – योग सहायक
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी रायपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 25-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा:–
दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक न हो।
चयन प्रक्रिया:–
- चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा।
- संविदा नियुक्ति 01 वर्ष के लिए की जावेगी। शासन की स्वीकृति/राष्ट्रीय आयुष मिशन के वार्षिक कार्ययोजना अनुरूप तथा विभाग की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए संविदा पर नियुक्ति की उपयुक्तता का आंकलन कर सेवा का नवीनीकरण किया जा सकेगा।
इच्छुक उम्मीदवार 12.12.2022 समय सायंकाल 5.00 बजे तक अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से “कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी रायपुर, पता:- पुराना नर्सेस हॉस्टल, संचालनालय आयुष विभाग छ.ग. प्रथम तल कक्ष क्रमांक 12, पुराना मंत्रालय के पीछे रायपुर छ.ग.” के पते पर भेज सकते हैं।

