कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बीजापुर, जिला-बीजापुर (छ.ग.) द्वारा पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण/विभागीय/केन्द्रीय योजनाओं के शतप्रतिशत कियान्वयन करने हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के व्दारा डी.एम.एफ. मद के अन्तर्गत पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 31-12-2022 को सांय 5.30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ
पदों की संख्या – कुल 05 पद
वेतन – 40840/-
विभाग का नाम – कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बीजापुर, जिला-बीजापुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 01-12-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से B.VSc. & A.H. होना चाहिए।
आयु सीमा:–
आवेदन की आयु दिनांक 31-12-2022 की स्थिति में न्यूनतम् 18 वर्ष तथा अधिकतम् 35 वर्ष होना चाहिए।
चयन प्रकिया:–
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पद हेतु शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत का 75% अंक एवं अनुभव के लिए अधिकतम् 05 अंक (प्रत्येक वर्ष हेतु 01 अंक, जो अधिकतम् 05 वर्षो के लिए ही होगा । शासकीय / अर्द्धशासकीय संस्थाओं के कार्यानुभव ही मान्य होगें) निर्धारित हैं 20 अंक साक्षात्कार के होगें।
पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पदों हेतु अंतिम चयन सूची, शैक्षणिक योग्यता के प्राप्ताकों के प्रतिशत् का 80% अंक एवं अनुभव के आधार एवं साक्षात्कार प्राप्त अंको को वरियता के आधार जोड़कर बनाई जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवायें, बीजापुर, जिला- बीजापुर (छ.ग.) में दिनांक 31-12-2022 को सांय 5.30 बजे तक संबंधित पद के विरुद्ध भर्ती हेतु शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेजों की आवेदन पत्र का एक सेट स्व- प्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित समय तक प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

