यदि आपका वजन बढ़ रहा है, बावजूद इसके आप एक्सरसाइज नहीं करती हैं तो यह आपके लिए ठीक नहीं. वजन को कंट्रोल में रखने के लिए आप सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें. अधिक देर तक बैठे रहने, लेटे रहने की आदत को दूर करें. प्रत्येक 20 मिनट में 3 से 5 मिनट तक चल-फिर लें. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहेगा.
-आप इंटरमिटेंट फास्टिंग का सहारा ले सकती हैं. इसके लिए किसी डाइटिशियन से सलाह लें. साथ ही खुद को हाइड्रेटेड बनाए रखें. रात में सोने से पहले शुगरी ड्रिंक, कैफीन का सेवन ना करें. जंक फूड, शुगरी स्नैक्स, फ्राइड फूड कम खाएं और हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, अनाज, लीन प्रोटीन जैसे चिकन, फिश, बींस, सोया का अधिक सेवन क

