घर पर सॉफ्ट कोफ्ते बनाने के लिए अपनाएं 5 टिप्स, फाइव स्टार होटल जैसा आएगा स्वाद, सिम्पल है तरीका 1.कोफ्ता एक ऐसी रेसिपी है जिसे सभी खाना पसंद करते हैं. इसे आप केला, कटहल, कद्दू, क्रीम या कई नॉनवेज की मदद से भी बना सकते हैं. हालांकि कोफ्ते तभी अच्छे लगते हैं जब ये सॉफ्ट बनते हैं. लेकिन कई लोगों की समस्या होती है कि वे तमाम कोशिशों के बाद भी घर पर होटल जैसा सॉफ्ट और लजीज कोफ्ता नहीं बना पाते. आपको बता दें कि कुछ छोटे छोटे ट्रिक्स की मदद से आप कोफ्ते का सॉफ्ट बना सकते हैं. 2.अगर आप कद्दू का कोफ्ता बन रहे हैं तो इसे कद्दूकस करने के बाद पूरी तरह से निचोड़कर इसका पानी जरूर निकाल दें. इससे पकाते वक्त ये पानी नहीं छोड़ेगा और यह खराब नहीं होगा. 3.अगर आप कोफ्ते के बाहरी लेयर को क्रंची बनाना चाहते हैं और अंदर से नरम रखना चाहते हैं तो इसके लिए ब्रेडक्रम्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आपकी फ्रिज में रखे ब्रेड को मिक्सी में ब्लेंड कर लें और इसके पाउडर का इस्तेमाल करें. ये बाजार में भी आसानी से उपलब्ध है. जब आप कोफ्ते को बेन्ड करें तो इस ब्रेडक्रम्ब में इसे एक बार लपेट लें. इससे त लने में आसानी होगी और ये टूटेगा भी नहीं. कोफ्ता बाहर से क्रंची और अंदर से सॉफ्ट रहेगा.4.अगर आप कोफ्ते की स्टफिंग पनीर या क्रीम से करेंगे तो इससे ये अंदर से काफी मुलायम बनेगा. यह आपके कोफ्ते को क्रीमी टेक्सचर भी देगा. आप पनीर की बजाय आलू या प्याज भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप आलू को उबाल लें और तोड़ने की बजाय इन्हें कद्दूकस कर लें. फिर इनमें मसाला आदि डालकर ड्राईफ्रूट्स स्टफिंग करें. अगर आप इनमें महीन कटा प्याज देंगे तो ये सॉफ्ट और टेस्टी बनेगा. 5.जब भी आप कोफ्ते को आग पर पकाएं तो इस वक्त विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. क्योंकि आपके पकाने का तरीका भी इसके स्वाद और सॉफ्टनेस को प्रभावित करता है. इसके लिए आप बिल्कुल कम आंच पर इसे पकाएं. अगर कोफ्ता अंदर से पका हुआ है तो बेहतर होगा कि आप इसे पहले तेज आंच पर और फिर धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तलें. ऐसा करने से कोफ्ते कुरकुरे भी होंगे और अंदर से कड़ा भी नहीं रहेगा. तेज आंच पर अगर आप पकाएंगे तो इससे कोफ्ता ठंडा होने के बाद सूखा सूखा लगेगा. इस तरह आप आसानी से अपने कोफ्ते को सॉफ्ट बना सकेंगे.

