कल दिनांक 23.01.2022 को *छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ* के द्वारा वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया, जिसमें प्रदेश | के व्यापारियों व व्यापारिक सोच रखने वाले युवाओं ने बड़ी संख्या में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया एवं व्यापार से जुड़े अनेक प्रकार के उतार चढ़ाव एवं बैंक से संबंधित कार्य व उद्योग जगत की जानकारी ली।

कार्यक्रम की शुरुवात *प्रदेश सह सचिव मनीष टिकरिहा के द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुई, परिचय उद्बोधन *प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री ललित साहू * के द्वारा एवं अध्यक्षी उद्बोधन छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के *प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर वर्मा * के द्वारा किया गया। व्यापारियों को उद्योग क्षेत्र से संबंधित जानकारी श्री ओ.पी. बंजारे (महाप्रबंधक उद्योग विभाग) से, बैंकिग संबंधित जानकारी श्री राजेश ध्रुव (पंचाव नेशनल बैंक) तथा व्यापार को बढ़ावा देने व युवाओं को व्यापार में आने के लिए प्रेरित उद्बोधन श्री नागेश बंछोर (प्रेरक वक्ता) ने दी। श्री बंजारे ने लघु एवं कुटीर उद्योग से संबंधित स्कीम एवं उसमें मिलने वाला सब्सिडी एवं अन्य लाभ के बारे में बहुत ही सहज ढंग से दी तथा श्री ध्रुव जी ने मुद्रा एवं वाहन लोन में लगने वाले कागजात एवं उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके अलावा उद्योग एवं बैंक से जुड़े प्रश्न भी किये गये, जिसका अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब व्यापारियों को दिया। साथ ही

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा जी द्वारा भविष्य में समय-समया पर वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर एवं कोविड प्रतिबंध के बाद सामान्य प्रशिक्षण शिविर करने की बात कही तथा प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रभारियों ने भी संक्षिप्त रूप से अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में मासिस साहू ने सभी अधिकारियों, पधाधिकारियों एवं व्यापारियों को धन्यवाद देकर शिविर की समाप्ति की।


