कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी भर्ती 2022
, कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग) द्वारा सहायक प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी, स्टेनोग्राफर हिन्दी, सहायक ग्रेड-तीन एवं सिस्टम असिस्टेंट (संविदा) पद के 09 पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार 31 जनवरी 2022 तक ऑफलाइन (Offline) माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों का नाम –
सहायक प्रोग्रामर – ( Assistant Programmer ) 01
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी – ( Stenographer English ) 01
स्टेनोग्राफर हिन्दी – ( Stenographer Hindi ) 02
सहायक ग्रेड-तीन – ( Assistant Grade-III ) 04
सिस्टम असिस्टेंट – ( System Assistant ) 01
विभाग का नाम – कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग)
पदों की संख्या – 09
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि – 15/01/2022 प्रातः 11:00 बजे से एवं
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15/02/2022 संध्या 05:00 बजे तक
आयु सीमा – प्रत्येक अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी आयु 01.01.2022 को 18 वर्ष से कम एवं 30 वर्ष से अधिक न हो, परंतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासी अभ्यर्थी के लिए उच्चतर आयु सीमा 40 वर्ष होगी। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर किमिलेयर). महिला इत्यादि के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य शासन द्वारा जो छूट दी गई है, वे छूट यथावत लागू रहेगी तथा सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थियों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूट को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
शैक्षिक योग्यता
सहायक प्रोग्रामर के पद के लिए-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से कम्प्यूटर विज्ञान या संबंधित विषय में एम.सी.ए/ एम.एस.सी./बी.ई./बी.टेक डिग्री
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि के साथ डी.ओ.ई. से “ए” लेवल कोर्स या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पी.जी.डी.सी.ए. तथा प्रोग्रामिंग / सॉफ्टवेयर डेव्हलपमेंट में तीन वर्ष का अनुभव।
स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) के पद के लिए-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 एवं आरक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा अंग्रेजी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन [DCA) प्रमाण पत्र के साथ एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम ज्ञान।
स्टेनोग्राफर (हिन्दी) के पद के लिए-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 एवं आरक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
किसी विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (DCA] प्रमाण पत्र के साथ एम. एस. वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम ज्ञान।
सहायक ग्रेड-3 के पद के लिए-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 एवं आरक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 40 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र।
किसी विश्वविद्यालय राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (DCA] प्रमाण पत्र के साथ एम.एस.वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम ज्ञान।
सिस्टम असिस्टेट (संविदा) के पद के लिए-
वेतन विवरण
सहायक प्रोग्रामर – (Assistant Programmer) छ.ग वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत वेतन मेट्रिक्स लेवल-09 (रूपये 38100-120400)
स्टेनोग्राफर अंग्रेजी – (Stenographer English) छ.ग वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत वेतन मेट्रिक्स लेवल-07 (रूपये 28700-91300)
स्टेनोग्राफर हिन्दी – (Stenographer Hindi) छ.ग वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत वेतन मेट्रिक्स लेवल-07 (रूपये 28700-91300)
सहायक ग्रेड-तीन – (Assistant Grade-III) छ.ग वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 अंतर्गत वेतन मेट्रिक्स लेवल-04 (रूपये 19500-62000)
सिस्टम असिस्टेंट – (System Assistant) संविदा लेवल फिक्स पे (रूपये 18420/-)
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन अनुभव और अन्य पात्रता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा और जिस उम्मीदवार का नाम शॉर्टलिस्ट में आता है, उसे तिथि घोषित करके आगे के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क –
सामान्य वर्ग (Gen) के लिए:
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए:
अजा/अजजा वर्ग (ST/SC) के लिए:
Apply For Office of District and Sessions Judge Dhamtari Recruitment 2022
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुये आवेदन पत्र दिनाँक 15.02.2022 की संध्या 5:00 बजे तक बंद लिफाफे में, जिस पर बायी ओर स्पष्ट रूप से आवेदित पद सहायक प्रोग्रामर / स्टेनोग्राफर-अंग्रेजी / स्टेनोग्राफर-हिन्दी/सहायक ग्रेड-3 के पद पर सीधी भर्ती एवं सिस्टम असिस्टेंट के (संविदा) के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पर लिखा हो, कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी (छ.ग) को पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से प्राप्त किये जायेंगे। दिनाँक 15.02.2022 की संध्या 5:00 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास विकलांगता आदि से संबंधित समस्त आवश्यक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना आवश्यक होगा।

