जॉब बैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और ग्रामीण कृषि बैंकिंग विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज डिपार्टमेंट में कुल 58 रिक्तियां पद हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आवेदन ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2022 तक आवदेन या उससे पहले तक जमा किए जा सकते हैं।बैंक जॉब की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती अभियान वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट, प्राइवेट बैंकर, ग्रुप सेल्स हेड एनआरआई वेल्थ प्रोडक्ट्स मैनेजर, पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट समेत कई पदों को भरने के लिए चलाया गया है।
वैकेंसी डिटेल्स
एनआरआई वेल्थ प्रोडक्ट्स मैनेजर – 1 पद
प्रोडक्ट मैनेजर (व्यापार और विदेशी मुद्रा) – 1 पद
ट्रेड रेगुलेशन सीनियर मैनेजर – 1 पद
वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (निवेश और बीमा) – 28 पद
प्राइवेट बैंकर – रेडियंस प्राइवेट – 20 पद
वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट हेड (निवेश और बीमा) – 1 पद
इंवेस्टमेंट रिसर्च मैनेजर (पोर्टफोलियो और डेटा विश्लेषण और अनुसंधान) – 2 पद
प्राइवेट बैंकिंग प्रोडक्ट हेड – 1 पद
ग्रुप सेल्स हेड (वर्चुअल आरएम सेंटर) – 1 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 58 पद
पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट – 2 पद
शैक्षणिक योग्यता व उम्र
शैक्षिणिक योग्यता की बात करें तो वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (निवेश और बीमा) हेड पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थीका मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होने के साथ मैनेजमेंट में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं, एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर उसे चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 23 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षण नियमों के तहत ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है। इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (गैर-वापसी) के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को केवल सूचना शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा

