नवागढ़..सेवा सहकारी समिति मर्यादित नवागढ़ में गुरुवार को कृषक शिविर का चौपाल आयोजन किया गया.जहाँ किसानों को रासायनिक खाद कम उपयोग कर वर्मीकम्पोस्ट जैविक खाद की अधिक उपयोग करने प्रोत्साहित किया गया.उपस्थित किसानों से कृषि विस्तार अधिकारी चतुर्वेदी ने आग्रह किया की धान के बदले अन्य फसल लगाकर भी हम राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ ले सकते हैं ,21 मई को न्याय योजना का पहला क़िस्त आप सभी कृषको को मिल जाएगा।धान के बदले अन्य फसल उत्पादन लेने हेतु प्रेरित किया।
शाखा प्रबंधक शर्मा ने नगद ऋण वितरण ,किसान क्रेडिट कार्ड kcc ,गौपालन ,गन्ना ऋण ,भूमि सुधार ,तार घेरा लोन की जानकारी दिया।वही खाद बीज वर्मीकम्पोस्ट के अलावा बैंक स्तर के ऋण प्राप्त करने की जानकारी सहित शासन स्तर पर विभिन्न प्रकार के योजनाओ की जानकारी बताई गई।
समिति प्रबंधक दिलहरण सोनकर ने जानकारी देते हुए कहा की आगामी 1 जून से माइक्रो एटीएम की सुरुआत नवागढ़ समिति में किया जाएगा जिससे किसानों को बैंक जाने की जरूरत नहीँ होगी।
चौपाल में समिति के अध्यक्ष आनंद तम्बोली ,संचालक मंडल सदस्य रामभजन साहू ,कृषक कामेश्वर टंडन ,पवन ,मिथलेश ,हेमलाल ,सहित सैकड़ों किसान उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति कर्मचारी मनोज पुरबिया ने किया।

