पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अति. पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के निर्देशन एवं डीएसपी कमल नारायण शर्मा के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 18.05.2022 दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में सडक सुरक्षा में सुधार के लिए आईआरएडी के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें डिस्टीक रोल आउट मनेजर आईआरएडी बेमेतरा मुकुल धुरंघर के द्वारा जिले के थाना/चौकी प्रभारियो, विवेचको एवं थानो मे पदस्थ सीसीटीएनएस आपरेटरो को आईआरएडी के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। आईआरएडी प्रोजेक्ट भारत सरकार के पुलिस सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश में सडक सुरक्षा में सुधार करना है। छत्तीसगढ के पुरे जिले में इस प्रोजेक्ट की 1 जुलाई 2021 से संचालन और आईआरएडी ऐप ट्रेनिंग की शुरूआत हो चूकी है। आईआरएडी से जुडे सभी विभागो के लिए सिंगल यूनिट प्लेट फार्म है, जिसमें दुर्घटना की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त किया जाता है आईआरएडी ऐप में किसी भी नयी दुर्घटना स्थल पर जाकर एंट्री किया जाता है, उसके बाद पुलिस विभाग दुर्घटना से जुडे वाहन का परिवहन एवं जिस रोड में दुर्घटना हुई है उस विभाग को रिकवेस्ट भेजता है और इससे जुडे जानकारियों को भरा जाता है। दुर्घटना से जुडे मरीज की जानकारी स्वास्थ विभाग के डाक्टर द्वारा ऐप में भरा जाता है।
उक्त प्रशिक्षण के दौरान निरीक्षक अंबर सिंह भारद्धाज, अंजोर लाल चतुर्वेदी, उप निरीक्षक बी.आर. ठाकुर, अंजोर सिंह साहू, राकेश साहू, टी.आर. कोसिमा, नासिर खान, रंजित प्रताप सिंह, घनश्याम चिन्डा , माहिला सेल प्रभारी नीता राजपूत, सउनि मोहन साहू, ताण्डेकर, डी.एल. सोना, सुभाष सिंह, भानू प्रताप पटेल, संतोष ध्रुर्वे, राजेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, दिनेश मंडावी, चंद्रशेखर सिंह, दिनेश साहू, खेमु वर्मा, ठाकुर राम घृतलहरे, अशोक तीर्की, आरक्षक नरेन्द्र सिंह, रोशन, देवेन्द्र साहू, प्रमोद बंजारे, अर्जुन ध्रर्वे, ऋतुराज सिंह, राजेश कुर्रे, सौरभ सिंह, भुषण राजपूत, रोहित ध्रुर्वे, नरेन्द्र बंजारे एवं अन्य सीसीटीएनएस आपरेटरो सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

