राजनांदगांव : जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां लूट की झूठी रिपोर्ट लिखना फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को भारी पड़ गया और एजेंट ही निकला फर्जी लुट घटना का मास्टरमाइंड.
वी ओ: पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र का है जहां esaf स्माल फाइनेंस बैंक के कलेक्शन एजेंट मयूर कुमार अडमें ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह बीते 20जून को डोंगरगढ़ से साल्हेकसा महाराष्ट्र गया था रास्ते में डोंगरगढ़ वापस आते समय चंदेरी माता मंदिर के पास अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उसके साथ मारपीट कर लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.
साथ ही अपनी मोटरसाइकिल, बैग , हेलमेट ,कान की सोने की बाली, चांदी का ब्रेसलेट और दो नाग मोबाइल फोन प्रार्थी के द्वारा खुद रेलवे फ्लाईओवर के नीचे छुपा दिया गया था…. पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो प्रार्थी के घर से 2लाख रुपए बरामद करवाए साथ ही बैग हेलमेट, कान के सोने की बाली, चांदी का ब्रेसलेट, 2नाग मोबाइल फोन फ्लाई ओवर के नीचे से बरामद करवाया है…. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की है.



