अयोध्या: जमीन विवाद में दो साल से इंसाफ न मिलने से परेशान युवक ने शुक्रवार को फिर एक बार अयोध्या प्रशासन को हिला दिया। थाना रौनाही के बरई गांव निवासी चंद्रशेखर यादव नजूल कार्यालय के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
चंद्रशेखर ने एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह पर आरोप लगाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बता दें, यह वही युवक है जो दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर चुका है और तब उसे न्याय का आश्वासन देकर नीचे उतारा गया था।
फिलहाल, टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें जारी हैं। घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब पिछली बार भी मामला बिना स्थायी समाधान के शांत किया गया था।



