अक्सर भिंडी की सब्जी बनाते समय काफी लिसलिसी सी हो जाती है. ऐसे में इसका स्वाद भी खराब हो जाता है. फिर इससे खाने का मन भी नहीं करता.अगर भिंडी बनाते वक्त चिपचिपे हो जाती है और टूटने लगती है तो कुछ टिप्स की मदद से आप भिंडी के लसलसेपन को दूर कर सकते हैं. जानें यहां कैसे.
कुरकुरी भिंडी की सब्जी खाने में काफी लाजवाब होती है. यह फाइबर और न्यूट्रीशन से तो भरपूर होती हीं है, इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और शुगर जैसी हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं. हालांकि, कई लोग भिंडी खाना तो पसंद करते हैं, लेकिन इसे बनाने में उन्हें परेशानी आती है. दरअसल, भिंडी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो इसे चिपचिपा बना देते हैं. सबसे मुश्किल काम इन्हें काटना और पकाना होता है. अगर आप कुछ सिंपल ट्रिक्स का इस्तेमाल करें तो भिंडी की चिपचिपाहट को आसानी से दूर किया जा सकता है. यहां हम आपको बताते हैं कि आप भिंडी की चिपचिपाहट को किस तरह दूर कर सकते हैं और इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं.

