पुलिस विभाग रायपुर द्वारा “पिंक गस्त टीम 2021” के तहत महिलाओं और युवतियों को किया जा रहा है जागरूक…

पुलिस विभाग की इस मुहिम में कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ी है हमारी कराते एकेडमी — हर्षा साहू, सचिव रायपुर कराते एसोसिएशन…
अपराधों से बचाव हेतु दिया जा रहा है टिप्स व पुलिस हेल्पलाईन नम्बर….
संवाददाता प्रवीण थॉमस रायपुर
रायपुर/रायपुर पुलिस विभाग द्वारा पिंक गस्त टीम 2021 के तहत घूम घूम कर महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा के उपाय के साथ पुलिस हेल्पलाईन नंबर दिया जा रहा है ताकि किसी भी तरह परेशानी आने पर तुरंत उन नम्बर पर संपर्क करके किसी भी बड़ी दुर्घटना से बच सकें।
महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना एवं जागरूकता लाने रायपुर पुलिस के ‘पिंक गश्त’ 2021 की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक एवं एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने पिंक गश्त की स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर की। इस पिंक गश्त के दौरान रायपुर महिला पुलिस रायपुर की महिलाओं एवं युवतियों से मिलेंगी, अपराधों से बचने सेफ़्टी टिप्स देंगी, पुलिस के हेल्पलाइन नंबर्स, व्हाट्सऐप नम्बर शेयर करेंगी जिससे महिलाओं में सेफ़्टी को लेकर और कॉन्फिडेंस आये।
महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा के लिए कराते के गुर सिखा रहे हैं — हर्षा साहू
इस कार्यक्रम में रायपुर कराते एसोसिएशन की सचिव व अंतरराष्ट्रीय कराते खिलाड़ी एवं कोच हर्षा साहू भी शामिल हूई, उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि मुझे पिंक गस्त टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला।
आगे उन्होंने बताया कि 25 से 27 नवंबर तक हम स्कूल कॉलेज चौक चौराहों पर जाकर महिला हेल्पलाईन नंबर से रायपुर वासियों को अवगत करा रहे हैं। साथ ही हमारी कराते एकेडमी की टीम के द्वारा बेटियों और महिला बहनों को सुरक्षा के गुर सिखाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पिंक गस्त 2021 कार्यक्रम में “हर्षा कराते एकेडमी” पुलिस विभाग के साथ कदम से कदम मिलाकर इस मुहिम को सफल बनाने में कार्य कर रही है।क्योंकि महिला सुरक्षा ही हमारी जिम्मेदारी है।

