पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ कोनी बिरकोना मार्ग, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजना संख्या F.No. 02/36/2021-22/ICSSR/RP/MN विषय- ‘छत्तीसगढ़ के कमार जनजातीय समूह का समाज-भाषाई अध्ययन’ के लिए नितांत अस्थायी रूप से शोध सहयोगी/शोध सहायक, क्षेत्र अन्वेषक पद (अधिकतम छह माह) हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- शोध सहयोगी / शोध सहायक, अथवा प्रोजेक्ट एसोसिएट/ प्रोजेक्ट असिस्टेंट
- क्षेत्र अन्वेषक
पदों की संख्या – 02 पद
विभाग का नाम – पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ कोनी बिरकोना मार्ग, बिलासपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 23-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 20-10-2022
PDF FILE :-
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन समस्त दस्तावेजों की स्व प्रमाणित छायाप्रति सहित भारतीय डाक द्वारा (हिंदी विभाग, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर के पते पर ) /ई-मेल (singh.jaipal82@gmail.com पर) के माध्यम से दिनांक 20.10.2022 तक या उससे पहले भेज सकते हैं। आवेदन में व्यक्तिगत, संपर्क-सूत्र सहित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव की पूर्ण जानकारी आवश्यक है।

