छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (Chhattisgarh State Industrial Development Corporation Limited) द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन, सीएसआईडीसी में सहायक अभियंता के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 11 अक्टूबर 2022 तक रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम – सहायक अभियंता (Assistant Engineer)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (Chhattisgarh State Industrial Development Corporation Limited)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 20-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11-10-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों/उपक्रमों/ निगम / मण्डल / संस्थान/नगरीय निकायों में सहायक अभियंता अथवा इससे वरिष्ठ नियमित पद से सेवानिवृत्त उम्मीदवार, जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बी.ई / बी.टेक (सिविल)/त्रिवर्षीय डिप्लोमा (सिविल) हो, दिनांक 11.10.2022 तक आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते है।
निर्धारित अर्हता रखने वाले इच्छुक योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित संलग्न प्रारूप में दिनांक 11.10.2022 को सांय 5:00 बजे तक छत्तीसगढ़ रोड डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन के प्रथम तल उद्योग भवन, रिंग रोड नं. 01. तेलीबांधा रायपुर (छ.ग.) 492006 स्थित कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित कर सकते है।
दिनांक 11.10.2022 को सांय 5:00 बजे के पश्चात प्राप्त / व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत आवेदन / अपूर्ण आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

