चंदुलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, संबंध चिकित्सालय दुर्ग में स्टफ नर्स के लिये निकाली गयी 176 पदों पर भर्ती के लिये उच्च न्यायालय ने रोक लगा दिया है। इस भर्ती के खिलाफ जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन चंदुलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी संघ ने याचिका दायर की थी। संघ की वकील प्रियंका शुक्ला ने यह जानकारी दी ने यह जानकारी दी है कि भर्ती पर रोक लगाने के लिए उच्च न्यायालय ने स्टे ऑर्डर दे दिया है।

