कल 17 फरवरी को बीरगांव नगर निगम का पहला सामान्य सभा ऱखा गया था जो कि बेहद हंगामेदार रहा, बीरगांव ब्लाक के अध्यक्ष एवम पार्षद श्री बेदराम साहू ने बताया कि हमारे पुरजोर विरोध के बावजूद कांग्रेसी पार्षदों और महापौर ने बहुमत के बल पर गरीब जनता और व्यापारियों पर संपत्तिकर के साथ जोड़कर अब यूजर चार्ज वसूलने का प्रस्ताव पारित करके,, कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे गरीबों पर टैक्स का नया बोझ लाद दिया गया – अब ये कांग्रेस के लोग अपने वार्ड की जनता को क्या मुंह दिखायेगें, प्रापर्टी टैक्स आधा करने का वादा करने वाले कांग्रेसी बीरगांव के जनता को क्या जवाब देंगे, एैसे नासमझ, नालायक, अयोग्य महापौर को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए जो अपने विवेक से नहीं बल्कि अपने नेता की कठपुतली बनकर काम कर रहा है !!
बेदराम साहू ने यूजर चार्ज वसूल करने संबंधी जनविरोधी प्रस्ताव को बहुमत के बल पर प्रस्ताव पारित करने के विरोध में सड़क की लड़ाई लडने का ऐलान कर दिया है , आज यूजर टैक्स वापस लेने की मांग को लेकर उरला के मां कर्मा चौक में महापौर का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया जिसमे मुख्य रूप से पार्षद एवज देवांगन जी ,

मजदूर नेता नन्हू दिवान जी, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार साहू, पार्षद अश्वनी चांदरे जी, ओमप्रकाश साहू, यशवंत पाटिल,अश्वनी जंघेल ,एवन साहू, लोकनाथ साहू, रंजित साहू, अमर राम, डोमेश देवांगन, नोहर धृतलहरे, मोहित साहू, ओमप्रकाश साहू, रोहित निषाद, अभिषेक कुशवाह, हेमंत धर दिवान,मयादास, भागवत साहू, राजेश साहू, ओमप्रकाश साहू, कमलेश साहू, दिनेश साहू, बीरेंद्र साहू, ओमकार साहू, यशवंत पाटिल, ब्रिरेंद सेन, उमेश धीमर, प्रकाश साहू, करण शुक्ला, जीवन साहू, रामपाल साहू, दुर्गा यादव, अजय, चंचल मिस्र, लोकनाथ साहू ,अश्विनी जंघेल, डोमेश देवांगन,लोमश साहू, जितेन्द्र यादव, दुर्गेश निषाद, धन्नु साहू, बल्लू बंजारे, अनिल घृतलहरे, हरीश साहू, मो. रब्बानी भाई, मजहर ईमाम, ओमप्रकाश साहू, आदि कार्यकर्त्ता व वार्ड वासी उपस्थित रहे।

