केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा में अनुबंधित समय सीमा (पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर सत्र 2023-24 के लिए शिक्षकों की नियुक्ति हेतु इच्छुक अभ्यर्थी पदानुसार नीचे दी गई तिथियों पर केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा परिसर में सीधे साक्षात्कार हेतु मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी सत्यापित छायाप्रति व दो नवीनतम छाया चित्र के साथ उपस्थित हों, कृपया आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट साइज़ फोटो एवं मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छायाप्रतियों के साथ कार्यालय में 10.03.2023 तथा 11.03.2023 को सुबह 08:30 बजे जमा करें।
पदों के नाम –
- टी.जी.टी.
- पी.जी.टी.
- प्राथमिक शिक्षक
- विशेष शिक्षक
- नर्स (महिला)
- कम्प्युटर अनुदेशक
विभाग का नाम – केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा (Kendriya Vidyalaya Dantewada)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 23-02-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 11-03-2023
PDF FILE :-
1.टी.जी.टी. पद के लिए:–
वेतन – 31250/-
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक उपाधि एवं बी.एड. या समकक्ष होना चाहिए।
2.पी.जी.टी. पद के लिए:–
वेतन – 32500/-
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि एवं बी.ए. वा समकक्ष होना चाहिए।
3.प्राथमिक शिक्षक पद के लिए:–
वेतन – 26250/-
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 50% अंकों के साथ बारहवीं (10+2), डी.एड. / बी.एड. अथवा समकक्ष होना चाहिए।
4.विशेष शिक्षक पद के लिए:–
वेतन – 26250/-
शैक्षिक योग्यता –
बारहवीं उत्तीर्ण और दो वर्षीय डी.एड. विकलांगता की किसी भी श्रेणी में विशेष शिक्षा।
बारहवीं उत्तीर्ण और एक वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन (DSE) किसी भी श्रेणी की विकलांगता में।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में 06 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के साथ समुदाय आधारित पुनर्वास में डिप्लोमा (DCBR)।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में 06 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के साथ समुदाय आधारित पुनर्वास (पीजीडीसीबीआर) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में 06 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के साथ मल्टी रिहैबिलिटेशन वर्कर (MRW) में डिप्लोमा।
दृश्य हानि में बधिर या प्राथमिक स्तर के शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को पढ़ाने में जूनियर डिप्लोमा।
व्यावसायिक पुनर्वास मानसिक मंदता में डिप्लोमा (डीवीआर-एमआर) / व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार में डिप्लोमा – मानसिक मंदता (डीवीटीई एमआर) विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में 06 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स। या विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में 06 महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के साथ हियरिंग लैंग्वेज एंड स्पीच (डीएचएलएस) में डिप्लोमा।
न्यूनतम एक वर्ष की अवधि की किसी भी आरसीआई मान्यता प्राप्त योग्यता के साथ बारहवीं उत्तीर्ण और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में 06 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स। या आरसीआई द्वारा अनुमोदित कोई अन्य समकक्ष योग्यता
5.नर्स (महिला) पद के लिए:–
वेतन – 750/-per day
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास नर्सिंग में डिप्लोमा कोर्स/या उच्चतर कोर्स होना चाहिए।
6.कम्प्युटर अनुदेशक पद के लिए:–
वेतन – 26250/-
शैक्षिक योग्यता – बी.ई./बी.टेक.एमएससी कम्प्युटर विज्ञान/एमएससी आईटी/पीजीडीसीए/बीसीए/एमसीए अथवा बीएससी कम्प्युटर विज्ञान या सातक/स्नातकोत्तर विज्ञान/गणित संकाय एवं पीजीडीसीए अथवा स्नातकोत्तर किसी भी विषय में एवं पीजीडीसीए।
इच्छुक उम्मीदवार केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा परिसर में सीधे साक्षात्कार हेतु मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी सत्यापित छायाप्रति व दो नवीनतम छाया चित्र के साथ उपस्थित हों। कृपया आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छायाप्रतियों के साथ कार्यालय में 10.03.2023 तथा 11.03.2023 को सुबह 08:30 बजे जमा करें।

