पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा स्ववित्तीय मद में सीधी भर्ती से पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 25 मार्च 2022 तक ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम –
- सहायक क्षेत्रीय निदेशक
- सिस्टम एनालिस्ट
- जनसंपर्क अधिकारी
- छात्र कल्याण अधिकारी
- सहायक छात्र कल्याण अधिकारी
पदों की संख्या – कुल 07 पद
विभाग का नाम – पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर
अभिक्षमता परीक्षा की तिथि –
- सहायक क्षेत्रीय निदेशक हेतु – 23/03/2023 प्रात: 10:00 से 11:30 बजे तक
- सिस्टम एनालिस्ट हेतु 24/03/2023 प्रातः 10:00 से 11:30 बजे तक –
- जनसंपर्क अधिकारी हेतु 23/03/2023 दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक
- छात्र कल्याण अधिकारी हेतु 25/03/2023 प्रातः 10:00 से 11:30 बजे तक
- सहायक छात्र कल्याण अधिकारी हेतु 25/03/2023 दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक
PDF FILE :-
1.सहायक क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – कम से कम 55 प्रतिशत अंकों (अथवा जहाँ ग्रेडिंग प्रणाली लागू हो वहाँ प्वाइंट स्केल में समतुल्य ग्रेड) के साथ संबंधित विषय में निष्णात उपाधि अथवा समतुल्य पेशेवर उपाधि।
2.सिस्टम एनालिस्ट पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – कम्प्यूटर साइंस में एम.टेक. की उपाधि न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी (ग्रेड) अथवा (ख) कम्प्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर उपाधि / सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर उपाधि न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समतुल्य श्रेणी (ग्रेड) सहित एवं 02 वर्ष का कार्यानुभव।
3.जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता या जनसंपर्क विषय में स्नात्कोत्तर उपाधि प्रथम श्रेणी या समतुल्य ग्रेड अथवा हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का सम्यक ज्ञान।
4.छात्र कल्याण अधिकारी पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ किसी भी विषय में स्नात्कोत्तर उपाधि।
5.सहायक छात्र कल्याण अधिकारी पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ किसी भी विषय में स्नात्कोत्तर उपाधि।
आयु सीमा:–
शासन द्वारा निर्धारित आयु सीमा से कम आयु में विवाह करने या पति/पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह करने वाले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे।
आवेदन शुल्क:–
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जायेगा। भुगतान में किसी भी प्रकार की असफलता के लिए विश्वविद्यालय उत्तरदायी नहीं होगा।
- अभिक्षमता परीक्षण शुल्क :- रू.500/-
- आवेदन शुल्क रू. :- 500/- कुल :- रू.1000/-
छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क रू. 500/- की छूट रहेगी।
उक्त पद हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 24/02/2023 को मध्यान्ह 12:00 बजे से दिनांक 14/03/2023 रात्रि 11:59 बजे तक www.pssou.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।

