NIT रायपुर में NITI Aayog द्वारा प्रायोजित प्रोजेक्ट फेलो की भर्ती 2025
छत्तीसगढ़ के तकनीकी और अनुसंधान क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर में एक सुनहरा अवसर आया है। NITI Aayog, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रायोजित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट फेलो के दो पदों पर भर्ती की जा रही है। यह प्रोजेक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, ऐप और वेब डेवलपमेंट से संबंधित है।
भर्ती पूरी तरह अस्थायी और प्रोजेक्ट आधारित है, जिसकी प्रारंभिक अवधि 5 महीने की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 7 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 16 जून 2025 को Computer Science & Engineering विभाग, NIT रायपुर में वॉक-इन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पद का नाम | प्रोजेक्ट फेलो |
| संख्या | 02 |
| वेतन | ₹18,000/- प्रति माह (एकमुश्त) |
| स्थान | कंप्यूटर साइंस विभाग, NIT रायपुर |
| प्रायोजक संस्था | NITI Aayog, छत्तीसगढ़ |
| प्रोजेक्ट क्षेत्र | AI, ML, Deep Learning, App/Web Development |
| कार्यावधि | प्रारंभ में 5 माह, प्रदर्शन पर 7 माह तक विस्तार संभव |
योग्यता
-
-
- आवश्यक शैक्षणिक योग्यता:
- B.E./B.Tech in CSE/IT/EE/Data Science/AI/ML
- या M.Tech/MCA/MSc (CS/IT/Data Science/AI/ML)
- न्यूनतम 65% अंक या 7.0 CGPA आवश्यक
- अन्य आवश्यकताएं:
- मान्यता प्राप्त संस्थान या AICTE स्वीकृत विश्वविद्यालय से डिग्री
- मूल प्रमाणपत्रों की जांच अनिवार्य
- वांछनीय दक्षताएं:
- Python, AI/ML, Web & App Development, Deep Learning में स्किल
- आवश्यक शैक्षणिक योग्यता:
-
महत्वपूर्ण तिथियाँ
-
-
- विज्ञापन दिनांक: 19 मई 2025
- Walk-in Interview: 16 जून 2025, सुबह 11:00 बजे से
- स्थान: Department of CSE, NIT Raipur
-
आवेदन प्रक्रिया
-
-
- फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट लें।
- वॉक-इन इंटरव्यू के दिन नीचे दिए गए दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ पहुंचे:
- जन्म प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- मार्कशीट्स
- GATE/NET स्कोर कार्ड (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
- NOC (यदि वर्तमान में किसी संस्था में कार्यरत हों)
-
महत्वपूर्ण निर्देश
-
-
- यह पद पूरी तरह अस्थायी और प्रोजेक्ट आधारित है।
- चयनित उम्मीदवार NIT रायपुर में PhD में नामांकन का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।
- किसी भी यात्रा भत्ता (TA/DA) का भुगतान नहीं किया जाएगा।
- अधूरी या गलत जानकारी वाली आवेदन अस्वीकृत की जाएगी।
- संस्था को बिना कारण बताए पद को निरस्त करने का अधिकार है।
-
संपर्क सूत्र
-
- प्रमुख अनुसंधानकर्ता (PI): डॉ. प्रदीप सिंह
- ईमेल: psingh.cs@nitrr.ac.in
- मोबाइल: 9407627366

