भारतीय जनता पार्टी गुढियारी मंडल द्वारा माँ परमेश्वरी भवन में लोकमाता पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर मंडल स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे जी ने अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि –
“रानी अहिल्याबाई केवल एक शासिका नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की संवाहक थीं। उन्होंने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, मथुरा, अयोध्या समेत देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों और मंदिरों के पुनर्निर्माण में जो योगदान दिया, वह आज भी भारत की आत्मा को जीवंत करता है। उनका शासन जनकल्याण, न्याय और धर्म आधारित प्रशासन की मिसाल है।”
मंडल अध्यक्ष श्री विनय जैन जी ने भी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा –
“लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने एक महिला होकर उस युग में जो कार्य किए, वह आज के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका आदर्श नेतृत्व और सेवा भावना हमें राष्ट्र निर्माण के कार्य में संबल प्रदान करता है।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सत्यम दुवा जी, मंडल प्रभारी श्री गोपी साहू जी, श्री मोहन उपकार जी, पार्षद श्री राजेश कुमार देवांगन,श्रीमती परमिला बल्ला साहू (ठक्कर बापा वार्ड), श्रीमती रामहिन कुर्रे (दानवीर भामाशाह वार्ड) श्रीमती गोदावरी साहू जी (वीर शिवाजी वार्ड) प्रमुख कार्यकर्ता संजय शुक्ला संदीप निषाद, अशोक साहू ,भूपेंद्र साहू, संतोष साहू, विजय महापत्रा, रूपेश साहू,सतीश बूब, नरेंद्र देवांगन, वंदना मुखर्जी,कुमारी साहू,रश्मि राजपूत, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने लोकमाता के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनके अनुकरणीय योगदान को आज के भारत के परिप्रेक्ष्य में समझाया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज जो तीर्थ व सांस्कृतिक स्थलों के पुनरुत्थान का कार्य किया जा रहा है, वह अहिल्याबाई जी की परंपरा का ही विस्तार है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया और अंत में सभी ने लोकमाता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


