संचालनालय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) छत्तीसगढ़ द्वारा जिले में आयुष योगा वेलनेस सेन्टर हेतु 01 योग सहायक (संविदा) के पद हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 30 सितंबर 2022 सायं 5.00 तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – योग सहायक (संविदा)
पदों की संख्या – 01 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 22-08-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30-09-2022
PDF FILE:-
शैक्षिक योग्यता:–
आवेदन करने के लिए आवेदक आठवीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा:–
उम्मीदवार की आयु दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
चयन प्रक्रिया:–
- कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंको के मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
- समतुल्यता का प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
वांछित प्रमाण पत्रों एवं अंकसूची का स्व प्रमाणित छायाप्रति सहित उम्मीदवार का आवेदन दिनांक 30.09.2022 को सायं 5.00 बजे तक पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी, जांजगीर चांपा (छ.ग.) जिला पंचायत के सामने थवाईत प्राविजन स्टोर्स के बगल जये रोड जांजगीर, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) पिन कोड 495668 के पते पर अनिवार्य रूप से प्राप्त होना चाहिए. व्यक्तिगत रूप से सीधे जमा आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा तथा डाक अथवा अन्य किसी कारणवश विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं जायेगा।

