कार्यालय जिला खनिज संसाधन न्यास, बलौदाबाजार भाटापारा छ.ग. द्वारा छ.ग. की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश क. 220145980787 बलौदाबाजार भाटापारा दिनांक 16.08.2022 के तहत जिले में समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु 55 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के पद की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 22 सितंबर 2022 तक वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – ANM
पदों की संख्या – कुल 55 पद
विभाग का नाम – कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 14-09-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 22-09-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
भारतीय नर्सिंग बोर्ड में एएनएम उत्तीर्ण और छत्तीसगढ़ नर्सिंग पंजीकरण परिषद में पंजीकरण।
आयु सीमा:–
आवेदन हेतु आयु सीमा न्युनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2022 से की जावेगी। जन्म तिथि के सत्यापन हेतु 10 वीं की अंकसूची ही मान्य होगी।
चयन प्रक्रिया:–
चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण में यह पाया जाता है कि उम्मीद्वार द्वारा किसी भी प्रकार का दबाव डाला या डलवाया जा रहा है या निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, तो उनका आवेदन पत्र अमान्य कर दिया जावेगा तथा इस संबंध कोई भी दावा मान्य नही किया जावेगा। अतः उपरोक्तानुसार वाक्-इन पद्धति के आयोजन तथा चयन समिति के अनुमोदन हेतु नस्ती अवलोकनार्थ, अनुमोदनार्थ एवं हस्ताक्षरार्थ सादर प्रस्तुत है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भर कर दिनांक 22/09/2022 को समय सुबह 10.00 बजे, स्थान- कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) में उपस्थित होकर वाक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।

