दुर्ग में ‘भक्त मां कर्मा’ फिल्म टीम की खास मुलाकात, सांस्कृतिक चर्चा पर जोर
दुर्ग। छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिलासपुर से आई बहुप्रतीक्षित हिंदी फीचर फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ की टीम ने दुर्ग स्थित वोरा निवास पहुंचकर श्रीमती मंजू अरुण वोरा एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर फिल्म निर्माता अजय खांडेकर (अध्यक्ष एसोसिएशन), संरक्षक अजय शर्मा (छत्तीसगढ़ फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी), उपाध्यक्ष सन्निधि राव, डायरेक्टर शशिकांत कौशिक, स्क्रिप्ट राइटर राजेश साहू, संगीतकार एवं गीतकार डी पी विश्वकर्मा, फिल्म निर्माता डॉ सोहन लाल वर्मा (एसोसिएशन सचिव) एवं रामनाथ साहू भी उपस्थित रहे।
टीम के साथ दुर्ग के छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर एवं कांग्रेस नेता विकास यादव भी मौजूद रहे, जिन्होंने फिल्म के प्रचार-प्रसार और स्थानीय सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान ‘भक्त मांr कर्मा’ फिल्म के विषय, सांस्कृतिक महत्व और छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य पर चर्चा हुई। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने टीम के प्रयासोंf की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फिल्म टीम ने बताया कि यह फिल्म मां कर्मा की भक्ति, त्याग और सामाजिक संदेश को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ प्रेरित भी करेगी। टीम ने सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर फिल्म की सफलता की कामना की।

