दुर्ग में फिल्म प्रमोटर विकास यादव से मिली ‘भक्त मां कर्मा’ फिल्म टीम, हुआ सम्मान
दुर्ग। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में सक्रिय फिल्म प्रमोटर विकास यादव से मुलाकात करने बिलासपुर से ‘भक्त मां कर्मा’ हिंदी फीचर फिल्म की टीम दुर्ग पहुंची। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और पदाधिकारियों ने फिल्म के प्रचार-प्रसार एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
टीम में फिल्म निर्माता अजय खांडेकर (अध्यक्ष एसोसिएशन), संरक्षक अजय शर्मा (छत्तीसगढ़ फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी), उपाध्यक्ष सन्निधि राव, डायरेक्टर शशिकांत कौशिक, स्क्रिप्ट राइटर राजेश साहू, संगीतकार एवं गीतकार डी पी विश्वकर्मा, फिल्म निर्माता डॉ सोहन लाल वर्मा तथा रामनाथ साहू उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान फिल्म प्रमोटर विकास यादव का सम्मान भी किया गया। टीम ने उनके फिल्म क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से छत्तीसगढ़ी और क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान मिल रही है।
बैठक में ‘भक्त मां कर्मा’ फिल्म के प्रचार-प्रसार को लेकर रणनीति बनाई गई और जल्द ही फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की बात कही गई।

