🙏🚩 *जय मां कर्मा* 🚩🙏
आज वार्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
साहू समाज रामकृष्ण परमहंस वार्ड में आज दिनांक 16/ 11/2025 (रविवार) को “मंगल भवन” हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महत्वपूर्ण बैठक रखा गया था, जिसमें समाज के स्वजातीय नागरिक शामिल हुए।
बैठक का प्रारम्भ भक्त मां कर्मा की आरती के साथ हुआ। उसके बाद गुड़ियारी परिक्षेत्र से आए नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार (राज) साहू जी एवं संगठन सचिव बीरेंद्र (बीरु) साहू जी का वार्ड अध्यक्ष भोजराम साहू (गुरुजी) ने तिलक चंदन से स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने अपना-अपना परिचय आए अथितियों को दिया, आज के बैठक में वार्ड के संरक्षक रामेश्वर साहू जी को सभापति नियुक्त किया गया। उसकी अनुमति से वार्ड अध्यक्ष जी ने अपने कार्यकाल के आय-व्यय का व्यौरा देते किए गए कार्यों की उपलब्धिया बताई। जिसका परिक्षेत्र अध्यक्ष ने अनुमोदन किया तत्पश्चात अपने वक्तव्य में संगठन सचिव ने वार्ड में हुए कार्यों की स्वागत व प्रसंशा करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए उसके बाद आये नवनियुक्त परिक्षेत्र अध्यक्ष जी ने पुरे वार्ड को बधाई देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक स्तर पर जो प्रयास कर जो कार्य हुआ है वह बहुत अच्छा व उच्च स्तरीय है। आगे हमें हर साहू घर तक पहुंचकर उसके सुख-दु:ख की जानकारी रखना होगा और हम सब मिलकर सामाजिक कार्य को बढ़ायेगे। उसके बाद सभी आए हुए स्वजातीय भाइयो से सुझाव व विचार आमंत्रित किये गए। जिसमें समाज के लिए बन रहे भवन के बारे में सभी ने चर्चा की l
आभार व धन्यवाद प्रगट करते वार्ड के उपाध्यक्ष डॉ. नोहरदास साहू ने कहा की हम सब अध्यक्ष के कार्यों से संतुष्ट हैं। हर कार्य को हम सब मिलकर करते है। आये हुए सभी समाज के भाइयों और अथितियों का आभार धन्यवाद। बैठक की समाप्ति की घोषणा मंत्र के साथ किया गया।


