छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) रायपुर ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण (Apprenticeship Training) हेतु विज्ञापन जारी किया है। यह प्रशिक्षण अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 (संशोधित 1973, 1986, 1992, 2014 एवं 2019) के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।
इस अधिसूचना के माध्यम से कुल 75 पदों पर ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन पूर्णतः मेरिट आधार पर किया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निश्चित मासिक वजीफा (Stipend) प्रदान किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और उम्मीदवार 5 दिसंबर 2025 तक डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग या विज्ञान विषय से स्नातक अथवा डिप्लोमा पूरा किया है और औद्योगिक अनुभव प्राप्त करने के इच्छुक हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| संगठन का नाम | विज्ञापन तिथि | पद का नाम | कुल पद | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|---|
| CSPTCL, रायपुर (छ.ग.) | 06 नवंबर 2025 | ग्रेजुएट अप्रेंटिस, जनरल अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस | 75 | 05 दिसंबर 2025 |
उपलब्ध पदों का विवरण
1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Technical Stream)
- Electrical/EEE Engineering – 30 पद
- Civil Engineering – 05 पद
- कुल: 35 पद
2. ग्रेजुएट अप्रेंटिस (General Stream)
- Bachelor of Science (B.Sc) – 25 पद
3. टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Diploma Holders)
- Electrical/EEE Engineering – 10 पद
- Civil Engineering – 05 पद
- कुल: 15 पद

कुल रिक्तियां: 75 पद
शैक्षणिक योग्यता
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Technical): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (Electrical/Civil/EEE) में स्नातक उत्तीर्ण।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (General): विज्ञान संकाय (B.Sc) से स्नातक उत्तीर्ण।
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित संकाय में डिप्लोमा उत्तीर्ण।
शिक्षुवृत्ति (Stipend)
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (सभी शाखाएं): ₹12,300/- प्रतिमाह
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: ₹10,900/- प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया
CSPTCL द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की जांच के बाद उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट आधार पर किया जाएगा।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए – स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए – डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर
कोई परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा।
प्रशिक्षण अवधि और शर्तें
- प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष (12 महीने) की होगी।
- प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार को किसी प्रकार के स्थायी रोजगार का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।
- जो उम्मीदवार पहले किसी संस्था में अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं या कर रहे हैं, वे पात्र नहीं होंगे।
- जिन अभ्यर्थियों की योग्यता पूर्ण होने की तिथि विज्ञापन तिथि से 5 वर्ष या अधिक पुरानी है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
- चयनित उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।(www.mhrdnats.gov.in)
- प्रशिक्षण के दौरान आवास या हॉस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
अवकाश और अन्य सुविधाएं
- प्रशिक्षण अवधि में 13 दिन आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) और 10 दिन चिकित्सा अवकाश (Medical Leave) की अनुमति होगी।
- केवल CSPTCL के चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा दी जाएगी; किसी अन्य व्यय की प्रतिपूर्ति नहीं की जाएगी।
- कार्य व्यवहार असंतोषजनक पाए जाने पर प्रशिक्षण तत्काल समाप्त किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज़
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेज़ों की स्वयं सत्यापित छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी –
- 10वीं और 12वीं की अंकसूची
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- स्नातक/डिप्लोमा की अंकसूची
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
- NATS पोर्टल रजिस्ट्रेशन नंबर
- स्व-शपथ पत्र (Self Affidavit)
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र को CSPTCL की वेबसाइट www.cspc.co.in से डाउनलोड करें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
- आवेदन डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से निम्न पते पर जमा करें – मुख्य अभियंता (मानव संसाधन)
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, मुख्यालय कैम्पस, डंगनिया, रायपुर (छ.ग.) – 492013 - आवेदन 5 दिसंबर 2025 की शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए।
- आवेदन शुल्क पूरी तरह निःशुल्क (Free) है।
महत्वपूर्ण निर्देश
- केवल NATS पोर्टल पर रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
- किसी भी गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
- चयन के बाद उम्मीदवार को तत्काल प्रशिक्षण प्रारंभ करना होगा।
- किसी भी विवाद की स्थिति में निर्णय कंपनी प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में रहेगा।

