: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए ग्रुप डी के पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 706 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी, जिनमें ड्राइवर, चपरासी, वाटरमैन, गार्डनर, स्वीपर सहित अन्य पद शामिल हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा है और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 24 नवंबर है.
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भर्तियों के विष्य में आधिकारिक जानकारी भी साझा की है. जिसके मुताबिक ड्राइवर के पद के लिए 69, वॉचमैन के लिए 475, गॉर्डनर के लिए 51 और स्वीपर के पद के लिए 113 भर्ती निकाली गई हैं
आयु सीमा
इन 706 पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. अनारक्षित वर्ग और फीमेल उम्मीदवारों की आयु भी 18 से 40 साल के बीच ही होनी चाहिए.
ऐसे करें अप्लाई
जो लोग इन भर्तियों के लिए योग्य हैं, वह MP High Court के ऑफिशियल पोर्टल mphc.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
सबसे पहले mphc.gov.in पर जाकर पर क्लिक करें
फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र पर क्लिक करें
इसके बाद तीन विकल्प दिखाआ देंगे जो होंगे- विज्ञापन, पंजीकरण और आवेदन
विज्ञापन पर क्लिक कर सभी निर्देश पढ़ें और फिर ‘पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें
अब मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें
इसके बाद पंजीकरण विवरण का उपयोग करके आवेदन भरें
आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना

