
छत्तीसगढ़ फार्मा मैनेजर वेल्फेयर एसोसिएशंन के तत्त्वधान मे आज होटल डाउनटन मे संस्था के क्रिकेट टीम की जर्सी का आनावरन किया गया जिसमें संस्था के सचिव एवं संस्थापक सदस्य अभिषेक साहू ने बताया की आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता PPL जो की विप्र ग्राउंड कुकुरबेडा रायपुर मे होना है उसमे संस्था की टीम प्रतिभागी है जिसके प्रायोजक होटल डाउनटन है
संस्था लगातार अपने सदस्यों हेतु कार्य करती रहती है। संस्था सचिव अभिषेक साहू ने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना काल में अनेक समाजसेवी कार्य किए गए हैं जिसके तहत लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाना आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध करवाना कोरोना से संबंधित आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ ही उनकी पूरी टीम समाज सेवा के क्षेत्र में भरपूर योगदान हमेशा से करते आ रही है और आगे भी करेगी
कार्यक्रम मे अभिषेक साहू सचिव एवं संस्थापक सदस्य CGPMU, प्रायोजक दिलीप विश्वकर्मा होटल डाउनटन, सुनील कर्ण, लक्ष्मी महिलवार, के साथ पूरी टीम अखिलेश यादव कप्तान, रोहनी तिवारी उप कप्तान, संदीप गौतम , अभिषेक शर्मा, लालेन्द्र सिंह, सुमित राव, चुनेश् बिसेन, सूर्या राव, विकास पाण्डे, ओम तिवारी, पराग जोशी, राहुल पाण्डे, R k पारे, मनीष पाठक, निरंजन बसंतिया, पंकज तिवारी उपस्थित रहे।

