भारतीय डाक (India Post) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए भारतीय डाक (India Post) ने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के सर्किलों के लिए पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन / मेल गार्ड्स और मल्टी टास्किंग स्टाफ के मेधावी स्पोर्ट्स पर्सन की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.
उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.इस भर्ती (India Post Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 262 पदों को भरा जाएगा.

