: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट (Medical Specialist) के 641 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इसके लिए कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2021 से शुरू हो जाएगी. मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. चलिए मेडिकल स्पेशलिस्ट भर्ती के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.
भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर 2021
आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तारीख- 11 से 15 दिसंबर 2021
भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल तय नहीं
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है. एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है. इसके अलावा आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.
ऐसे करें आवेदन
मेडिकल स्पेशलिस्ट इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट http://psc.cg.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें आपको भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म का लिंक मिल जाएगा. आप नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

