छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है. अच्छी बारिश से गंगरेल बांध की स्थिति में सुधार आया है. 32 टीएमसी वाले गंगरेल बांध में अब 17 टीएमसी पानी भर चुका है. तीन दिन की लगातार बारिश से 18 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है. वहीं 400 क्यूसेक गंगरेल बांध से पानी छोड़ा जा रहा है. कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक बनी हुई है. प्रदेश के बांधों में पिछले साल से अधिक जल भराव हो गया है.
गौरतलब हो कि पिछले सप्ताह भर से रुक रुककर हो रही बारिश का असर खेत-खलिहान, तालाब, नालों के साथ बांधों के जलस्तर पर भी नजर आ रहा है. गंगरेल के जलग्रहण क्षेत्र चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर में हो रही अच्छी बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ रहा है. यहां 18,177 क्यूसेक पानी प्रतिघंटा आ रहा है. गंगरेल बांध में 43.9 प्रतिशत पानी भरा हुआ है.
जिले के बांधों में पानी की स्थिति



