सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। चांदी की खुलते ही करीब 16,000 रुपये गिर गई। सोने की कीमत में करीब 2,500 रुपये की गिरावट आई है।
क्यों आई गिरावट
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। MCX पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 22,000 रुपये की गिरावट आई। सोने की कीमत में भी 7,700 रुपये की गिरावट आई। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,501 रुपये पर खुली लेकिन जल्दी ही इसमें गिरावट आ गई। शुरुआती कारोबार में यह 22,000 रुपये से ज्यादा गिरावट के साथ 2,43,645 रुपये तक गिर गई।आई। सुबह 10.30 बजे यह 19,035 रुपये यानी 7.17 फीसदी गिरावट के साथ 2,46,617 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।
इस बीच सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना कारोबार के दौरान करीब 7,700 रुपये गिरा। पिछले सत्र में यह 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,46,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,40,001 रुपये तक गिरा। 10.41 बजे यह 2,289 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,464 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में कीमत में 26,273 रुपये यानी 9% की गिरावट आई थी और यह 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोना भी 3% यानी 4,592 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमत में गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 3.3 फीसदी गिरावट के साथ $4,703.27 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में इसमें 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी और यह दो हफ्ते में अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर भी अप्रैल डिलीवरी के लिए 0.3% के साथ $4,729.20 प्रति औंस पर था। स्पॉट सिल्वर भी 5% गिरावट के साथ $80.28 प्रति औंस पर आ गई। गुरुवार को यह $121.64 प्रति औंस के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के कारण सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
क्या करें निवेशक
जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमत में भारी उतारचढ़ाव देखने को मिल सकता है। सिल्वर को 65 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट मिल सकता है जबकि सोना इस हफ्ते 4,440 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है। डॉलर इंडेक्स में उतारचढ़ाव और दुनिया के कई हिस्सों में तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमत में निकट भविष्य में उथलपुथल रह सकती है।
एमसीएक्स पर गोल्ड को 1,44,400-1,37,700 रुपये पर सपोर्ट और 1,48,800-1,54,000 रुपये पर रेजिस्टेंट देखने को मिल सकता है। सिल्वर की सपोर्ट रेंज 2,55,500-2,44,000 रुपये और रेजिस्टेंस रेंज 2,78,000-2,92,000 रुपये है। निवेशकों को फ्रेश पोजीशन लेने से पहले बुलियन मार्केट में स्थिरता का इंतजार करना चाहिए।

