कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा, जिला बेमेतरा द्वारा जिले में संचालित (1) स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेमेतरा (2) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ (3) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवरबीजा (4) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय थानखम्हरिया (5) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय साजा (6) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंघौरी (7) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेरला में रिक्त शैक्षणिक पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 07 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- व्याख्याता
- सहायक शिक्षक विज्ञान
- सहायक शिक्षक
- शिक्षक
पदों की संख्या – कुल 19 पद
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा, जिला बेमेतरा
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 21-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
- मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि के साथ बी. एड. प्रशिक्षण एवं C TET/CGTET परीक्षा उत्तीर्ण।
- कला/ वाणिज्य विषय के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण, डी.एड. / डी.एल.एड एवं CTET/ CGTET परीक्षा उत्तीर्ण।
- गणित / विज्ञान विषय के साथ हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण, डी.एड. / डी.एल.एड एवं CTET/ CGTET परीक्षा उत्तीर्ण।
- मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्य है।
आयु सीमा:–
01 जनवरी 2022 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा आयु 40 वर्ष से अधिक न हो।
आवश्यक दस्तावेज:–
शैक्षणिक योग्यता अनुसार अध्ययन के प्रमाण स्वरूप कक्षा 5वी, 8वी, 10वी, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि तथा योग्य पद अनुरूप समस्त प्रकार के अंकसूची एवं दस्तावेज, शासकीय निकाय/विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र का पंजीयन के समय के आवेदन पत्र के साथ छायाप्रति एवं मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।
इच्छुक उम्मीदवार का चयन “वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से “संविदा नियुक्ति” शाला प्रबंधन एवं संचालन समिति द्वारा निर्धारित एकमुश्त मासिक मानदेय पर किया जाना है। इसके लिए साक्षात्कार दिनांक 07.12 2022- प्रातः 8.00 बजे से कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा में आयोजित किया गया है।

