छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा लघु वनोपज आधारित जीविकोपार्जन कार्य हेतु निम्नानुसार रिक्त पदों के विरूद्ध संविदा भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासी इच्छुक आवेदकों से ऑनलाईन आवेदन दिनांक 14.12.2022 तक आमंत्रित किया जाता है विज्ञापित पदों की संख्या में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।
पदों के नाम –
- मैनेजर ( परियोजना प्रबंधन)
- मैनेजर (वित्त)
- मैनेजर (संग्रहण)
- मैनेजर (प्रसंस्करण)
- मैनेजर (विपणन)
- सहायक प्रोग्रामर (परियोजना)
- एकाउण्ट असिसटेंट (परियोजना)
पदों की संख्या – कुल 07 पद
विभाग का नाम – कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादितं (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 24-11-2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14-12-2022
PDF FILE :-
शैक्षिक योग्यता:–
मैनेजर ( परियोजना प्रबंधन) – वनस्पति शास्त्र 7 वानिकी में स्नातकोत्तर तथा परियोजना प्रबंधन संबंधित क्षेत्र में 05 वर्ष का अनुभव (ग्रामीण विकास कार्यों में डिप्लोमा अथवा डिग्रीधारी को प्राथमिकता)।
मैनेजर (परियोजना वित्त) – चार्टड एकाउंटेंट एवं 01 वर्ष का अनुभव।
मैनेजर (संग्रहण) – विज्ञान / वानिकी कृषि विषय में स्नातकोत्तर तथा संबंधित कार्य में 05 वर्ष का अनुभव।
मैनेजर (प्रसंस्करण) – बी.ई. /बी.टेक. मैकनिकल या खाद्य प्रसंस्करण में इंजीनियरिंग संबंधित क्षेत्र में 01 वर्ष का अनुभव।
मैनेजर (विपणन) – एम.बी.ए. (मार्केटिंग) मार्केटिंग क्षेत्र में 05 वर्ष का अनुभव।
सहायक प्रोग्रामर (परियोजना) – बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस अथवा एम.एस.सी. आई.टी. अथवा एम.सी.ए. एवं एक वर्ष का प्रोग्रामिंग कार्य में अनुभव।
एकाउण्ट असिसटेंट (परियोजना) – एम.कॉम.
आयु सीमा:–
उम्मीदवार की आयु दिनांक 01.11.2021 को 21 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज:–
- हाईस्कूल प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
- आवेदन के साथ संलग्न शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र एवं हायर सेकेण्डरी की अंकसूची की मूल प्रति।
- जाति प्रमाण पत्र का मूल प्रति।
- मूल निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
- रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र अथवा हाई स्कूल प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
- फोटो युक्त पहचान पत्र (ड्रायविंग लायसेन्स, आधार कार्ड या कोई भी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी पहचान कार्ड) तथा पासपोर्ट साईज का नवीनतम फोटोग्राफा
- संबंधित संस्था द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र (जो विगत 6 माह के भीतर जारी किया हो)।
- अन्य आवश्यक अभिलेख एवं छायाप्रति।
नियुक्ति हेतु आवेदन केवल आनलाईन माध्यम से दिनांक 14.12.2022 को रात्रि 12:00 बजे तक ही स्वीकार किये जायेगें । व्यक्तिगत रूप से प्राप्त अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।

