कार्यालय कलेक्टर, जिला नारायणपुर (छ.ग.) आदिवासी विकास शाखा द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 2316/आवि/2025-26 दिनांक 22 अगस्त 2025 के अनुसार, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वयक तथा एमआईएस सहायक के पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विभाग | आदिवासी विकास विभाग, नारायणपुर |
|---|---|
| भर्ती का नाम | समन्वयक एवं एमआईएस सहायक भर्ती 2025 |
| कुल पद | 02 |
| वेतनमान | ₹20,000 – ₹30,000 प्रतिमाह |
| आवेदन का माध्यम | पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2025 (शाम 05:30 बजे) |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट एवं साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | narayanpur.gov.in |
पद विवरण
- जिला स्तरीय समन्वयक (वन अधिकार अधिनियम)
- पद संख्या : 01 (अनारक्षित)
- मानदेय : ₹30,000/- प्रतिमाह
- कार्यक्षेत्र : जिला स्तरीय समिति
- एमआईएस सहायक (वन अधिकार अधिनियम)
- पद संख्या : 01 (अनारक्षित)
- मानदेय : ₹20,000/- प्रतिमाह
- कार्यक्षेत्र : उपखण्ड स्तरीय समिति (अनुविभाग नारायणपुर)
शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक।
- कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य (MS Office, हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग सहित)।
- अनुभव –
- समन्वयक पद हेतु : वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन में कम से कम 03 वर्ष का मैदानी अनुभव।
- एमआईएस सहायक हेतु : कम से कम 02 वर्ष का मैदानी अनुभव।
- शासकीय या FRA क्रियान्वयन से संबंधित पंजीकृत अशासकीय संस्था में कार्य का अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष (01 जनवरी 2025 की स्थिति में)
- अधिकतम आयु : 40 वर्ष
- आयु की गणना हेतु हाई स्कूल प्रमाणपत्र मान्य होगा।
अन्य आवश्यकताएं
- अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य।
- अभ्यर्थी को स्थानीय परंपराओं, रीतिरिवाजों एवं संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरें।
- सभी आवश्यक अभिलेखों (शैक्षणिक, निवास, जाति प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र) की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- आवेदन पत्र को एक बड़े सील-बंद लिफाफे में डालकर रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट से भेजें।
- लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम लिखना अनिवार्य है।
- आवेदन भेजने का पता –
कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास नारायणपुर, जिला नारायणपुर (छ.ग.), पिन – 494661
चयन प्रक्रिया
- आवेदन पत्रों की जांच कर 1:10 अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा।
- चयन मेरिट सूची एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा।
चयन का मापदंड :
| मानदंड | अंक |
|---|---|
| स्नातक में प्राप्तांक | 50% वेटेज |
| साक्षात्कार | 20 अंक |
| कार्य अनुभव | प्रति वर्ष 04 अंक (अधिकतम 20 अंक) |
| कम्प्यूटर ज्ञान | 10 अंक |
- चयनित उम्मीदवारों को 2 सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
- पदस्थापना का अंतिम निर्णय जिला कलेक्टर, नारायणपुर द्वारा किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर 10 सितंबर 2025 (शाम 5:30 बजे तक) पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास नारायणपुर को भेज सकते हैं।

