समग्र शिक्षा द्वारा हेल्पर, आया और अटेंडेंट के पदों में भर्ती | कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कोरबा जिला – कोरबा (छ.ग.) द्वारा समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विकासखंड स्तर पर संसाधन स्त्रोत केन्द्रों की स्थापना की गई है। स्थापित संसाधन स्त्रोत केन्द्रों के लिए 06 पद पर 10 माह हेतु आया / अटेन्डेन्ट/हेल्पर की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 15 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
आया
अटेन्डेन्ट
हेल्पर
पदों की संख्या – कुल 06 पद
PDF FILE
विभाग का नाम – कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कोरबा जिला – कोरबा (छ.ग.)महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 17-08-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15-09-2022 आया / अटेन्डेट / हेम्पर के लिए न्यूनतम योग्यता:–
आया / अटेन्डेन्ट / हेल्पर हेतु न्यूनतम योग्यता हाई स्कूल (10 वीं) उत्तीर्ण।
स्थानीय बोली का ज्ञान।
स्थानीय निवासी को प्राथमिकता।
आयु सीमा:–
आवेदक की आयु सीमा दिनांक 01/07/2022 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार लागू होगा। चयन प्रक्रिया:–
निर्धारित न्यूनतम योग्यता का 70 प्रतिशत।
आवेदित पद पर कार्यानुभव – 30 अंक (1 वर्ष 10 अंक, 2 वर्ष 15 अंक, 3 वर्ष 20 अंक, 5 वर्ष 30 आवेदन निर्धारित प्रारूप में ए-4 साईज पेपर में किया जावे तथा पासपोर्ट कलर फोटो चस्पा कर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रमाण पत्रों की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। समग्र शिक्षा जिला कार्यालय कोरबा (छ.ग.) डाक में विलंब के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा, जिले द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जायेगा।
आवेदक को लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में आवेदित पद का नाम उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
आवेदन पत्र जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला- कोरबा (छ.ग.) के नाम से स्वयं उपस्थित होकर पंजीकृत डाक (अवकाश दिवस को छोड़कर) के माध्यम से कार्यालयीन समय पर प्रेषित किया जायें। निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा

