समग्र शिक्षा कबीरधाम में स्पेशल एजुकेटर के पदों भर्ती 2022 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम (छ.ग.) द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा संचालित है, जिसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु समावेशी शिक्षा (कक्षा 9वीं से 12वीं) अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर 1-1 स्पेशल एजुकेटर के पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 09.09.2022 से 19.09.2022 अपरान्ह 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अन्य सभी जानकारी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।
पदों के नाम – स्पेशल एजुकेटर
पदों की संख्या – 04 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम (छ.ग.)
PDF LINK
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 09-09-2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 19-09-2022 शैक्षिक योग्यता:–
मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्व विद्यालय में स्नातकोत्तर के साथ बी.एड. (विशेष शिक्षा) में अथवा वी.एड. (सामान्य) के साथ 2 साल का डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) मेंआयु सीमा:–
आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट प्रचलित शासकीय नियमों के अनुसार लागू होगा। आवेदक की उम्र 01 जनवरी 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष होना चाहिए आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में की जायेगी।
वेतन:–
इस पद हेतु निश्चित एवं एकमुश्त मानदेय रू. 20000/- (अक्षरी बीस हजार रू. मात्र) प्रति माह दिया जायेगा इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते की पात्रता नही होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र एवं अन्य दस्तावेज स्व प्रमाणित संलग्न कर स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित तिथि तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के आवक / जावक कक्ष में जमा आवेदन स्वीकार किये जाएगें सीधे आवेदन स्वीकार नही किया जावेगा।

