लोक शिक्षण छ.ग. संचालनालय रायपुर के अनुपालन में एवं दिये गये निर्देशानुसार नारायणपुर जिले में सभी नवीन स्वीकृत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेनूर एवं जिले में पूर्व संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई जिला नारायणपुर में शिक्षण सत्र 2023-24 के लिए रिक्त पदों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 27.07.2023 दिन- गुरुवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से वॉक-इन-इन्टरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों के नाम –
- शिक्षक
- सहायक शिक्षक
- प्रयोगशाला सहायक
पदों की संख्या – कुल 03 पद
विभाग का नाम – कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन सदस्य सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति जिला नारायणपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 13-07-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27-07-2023
1.शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण एवं बी.एड. उत्तीर्ण तथा टी.ई.टी./सी.टी.ई.टी. उत्तीर्ण (उच्च प्राथमिक स्तर) होना चाहिए।

2.सहायक शिक्षक पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (अथवा इसके समकक्ष) बोर्ड से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण एवं डी.एड. या बी.एड. या डी.एल.एड उत्तीर्ण तथा टी.ई.टी./सी.टी.ई.टी. उत्तीर्ण (प्राथमिक स्तर) होना चाहिए।
3.प्रयोगशाला सहायक पद के लिए:–
शैक्षिक योग्यता – आवेदन करने के लिए आवेदक के पास जीव विज्ञान / गणित विषय के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा (अथवा इसके समकक्ष) बोर्ड से प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा:–
आवेदक का उम्र 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंक सूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
संविदा भर्ती वॉक-इन-इन्टरव्यू का आयोजन दिनांक 27.07.2023, दिन- गुरुवार को पूर्वान्ह 10:30 बजे से संलग्न समय- सारिणी अनुसार आवेदन फार्म जमा एवं मूल प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों का सत्यापन स्थान कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर जिला नारायणपुर के कक्ष क्रमांक- 74 एवं साक्षात्कार मुख्य कार्यापालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के उपस्थिति में आयोजित किया जावेगा।

